Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी, पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में वर्षा की संभावना

दिल्‍ली-एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा उत्‍तरप्रदेश में गर्मी सितम ढहाने लगी है।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Weather Update: उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी, पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में वर्षा की संभावना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 24 मार्च 2025 (08:49 IST)
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्‍तर भारत (North India) में भीषण गर्मी (severe heat) का प्रकोप जारी है, दूसरी ओर पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा कई राज्यों में झमाझम वर्षा की संभावना है। उत्‍तर भारत में लोग इस वक्‍त भीषण गर्मी से परेशान हैं। दिन के वक्‍त तो तापमान तेजी से बढ़ ही रहा था। अब रात को भी गर्मी चैन नहीं लेने दे रही है। दिल्‍ली-एनसीआर (Delhi-NCR) सहित पंजाब, हरियाणा उत्‍तरप्रदेश में गर्मी सितम ढहाने लगी है। उधर देश के पहाड़ी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिसके कारण जम्‍मू-कश्‍मीर, उत्‍तराखंड और हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में बारिश या हल्‍की बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।
 
आईएमडी के अनुसार 24 से 28 मार्च तक यह नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। हालांकि इसका फायदा पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान या फिर दिल्‍ली-एनसीआर के लोगों को नहीं होगा। मौसम के पूर्वानुमानों के अनुसार इन सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में फिलहाल अगले 4 दिन तक कोई गिरावट आने की उम्‍मीद नहीं है। यहां तापमान अधिकतम ही रहने की संभावना है।ALSO READ: Weather Update: दिल्‍ली-NCR में पड़ेगी तेज गर्मी, 12 राज्‍यों में बारिश का अलर्ट
 
दक्षिणी राज्यों में वर्षा की संभावना : आईएमडी के अनुसार आज दक्षिण भारत में बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में आज हल्‍की बारिश हो सकती है। उधर ओडिशा सहित झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत और अंडमान व निकोबार के लिए भी कुछ-कुछ ऐसा ही पूर्वानुमान है। पूर्वोत्तर भारत में अगले 2-3 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।
 
एक चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़ के मध्य भाग और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ/पवन असंगति दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैली हुई है।ALSO READ: ओडिशा में भीषण गर्मी, बोलांगीर सबसे गर्म, बदलेगा स्कूल का समय
 
उत्तर-दक्षिण ट्रफ उत्तर आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण तमिलनाडु तक समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर फैला हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम पर स्थित है। नया पश्चिमी विक्षोभ 24 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है।
 
webdunia
पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में हुई मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में दर्ज की गई। हल्की बारिश उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हुई। छिटपुट ओलावृष्टि छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में देखी गई।ALSO READ: Weather Update: गर्मी से दिल्ली का हाल बेहाल, जानिए कहां कैसा है मौसम?
 
आज सोमवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज सोमवार, 24 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हो सकती हैं। हल्की बारिश की संभावना आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में बनी रहेगी। 24 मार्च की रात से गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।
 
पूर्वोत्तर भारत में अगले 2-3 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान उत्तर-पश्चिम भारत, मध्यभारत, आंतरिक महाराष्ट्र और देश के पश्चिमी हिस्सों में फिर से बढ़ सकता है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने CM शिंदे का मजाक उड़ाया, समर्थकों ने की तोड़फोड़, FIR दर्ज