Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत का चीन के खिलाफ कड़ा एक्‍शन, 4 उत्पादों पर लगाया डंपिंगरोधी शुल्क

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारत का चीन के खिलाफ कड़ा एक्‍शन, 4 उत्पादों पर लगाया डंपिंगरोधी शुल्क

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 23 मार्च 2025 (17:51 IST)
India takes tough action against China : भारत ने घरेलू कंपनियों को चीन से आने वाले सस्ते आयात से बचाने के लिए इस महीने वैक्यूम फ्लास्क और एल्युमीनियम फॉयल सहित पड़ोसी देश के 4 उत्पादों पर डंपिंगरोधी शुल्क लगाया है। ये शुल्क इसलिए लगाए गए, क्योंकि ये उत्पाद सामान्य से कम कीमतों पर चीन से भारत को निर्यात किए जा रहे थे। इन उत्पादों में सॉफ्ट फेराइट कोर, वैक्यूम इंसुलेटेड फ्लास्क, एल्युमीनियम फॉयल और ट्राइक्लोरो आइसोसायन्यूरिक एसिड शामिल हैं। ये शुल्क वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई डीजीटीआर (व्यापार उपचार महानिदेशालय) की सिफारिशों के बाद लगाए गए हैं।
 
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने अलग-अलग अधिसूचनाओं में कहा कि सॉफ्ट फेराइट कोर, वैक्यूम इंसुलेटेड फ्लास्क और ट्राइक्लोरो आइसोसायन्यूरिक एसिड के आयात पर पांच साल के लिए शुल्क लगाया जाएगा। एल्युमीनियम फॉयल पर छह महीने के लिए अस्थाई रूप से 873 अमेरिकी डॉलर प्रति टन तक का डंपिंग रोधी शुल्क लगाया गया।
ये शुल्क वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई डीजीटीआर (व्यापार उपचार महानिदेशालय) की सिफारिशों के बाद लगाए गए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Rana Sanga Controversy: औरंगजेब विवाद के बीच राणा सांगा पर छिड़ा युद्ध, SP सांसद ने बताया गद्दार