Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

SCO घोषणा पत्र में नहीं था पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र, भारत ने नहीं की साइन

Advertiesment
हमें फॉलो करें rajnath singh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 26 जून 2025 (12:23 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का कोई जिक्र नहीं होने से नाराज भारत ने SCO (शंघाई सहयोग संगठन) में संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। पल पल की जानकारी...


12:19 PM, 26th Jun
भारत ने SCO (शंघाई सहयोग संगठन) में संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। भारत संयुक्त दस्तावेज की भाषा से संतुष्ट नहीं है, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का कोई जिक्र नहीं था, पाकिस्तान में हुई घटनाओं का जिक्र था, इसलिए भारत ने संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया, और कोई संयुक्त विज्ञप्ति भी नहीं है।

10:15 AM, 26th Jun
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी एक बस रैलिंग तोड़कर अलकनंदा नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई और 7 घायल हुए। हादसे के बाद से 10 यात्री लापता है। SDRF के साथ ही स्थानीय प्रशासन की टीम राहत और बचाव में जुटी। 

09:53 AM, 26th Jun
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया

08:16 AM, 26th Jun
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एससीओ समिट में चीन के सामने पाकिस्तान को आतंकवाद पर जमकर लताड़ लगाई। पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि 22 अप्रैल 2025 को, आतंकवादी समूह ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर एक नृशंस और जघन्य हमला किया। एक नेपाली नागरिक सहित 26 निर्दोष नागरिक मारे गए। पीड़ितों को धार्मिक पहचान के आधार पर प्रोफाइल बनाकर गोली मार दी गई।

उन्होंने कहा कि रेजिस्टेंस फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी ली है जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा का एक प्रॉक्सी है। राजनाथ ने साफ कहा कि भारत ने आतंकियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की। आतंकवाद, कट्टरता को बड़ी चुनौती बताते हुए उन्होंने कहा कि कुछ देश आतंकवाद के समर्थक है। आतंकियों के सरपरस्तों को भी परिणाम भुगतने होंगे। 

08:14 AM, 26th Jun
हिमाचल में बादल फटे, उत्तराखंड में भूस्खलन से तबाही। मौसम विभाग ने आज दिल्ली समेत 29 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। ALSO READ: Dharamshala Flood: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, धर्मशाला में 25 मजदूरों के बहने की सूचना, 2 के मिले शव

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आफत की बारिश: सहारनपुर में उफनती नदी, बह गई पुलिया, फंसा ट्रैक्टर