Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वित्त मंत्री सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, लोकसभा की कार्यवाही शनिवार तक स्थगित

Advertiesment
हमें फॉलो करें nirmala sitharaman

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (15:55 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: संसद का बजट सत्र शुक्रवार को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू हुआ। इसके बाद देश का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को मोदी सरकार का बजट सदन में पेश करेगी। पल पल की जानकारी....


06:40 PM, 31st Jan
राणा आएगा भारत : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम अब मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी को शीघ्र भारत प्रत्यर्पित करने के लिए प्रक्रियागत मुद्दों पर अमेरिकी पक्ष के साथ काम कर रहे हैं। अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने 21 जनवरी को राणा की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी थी, जिससे उसके भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया था।

03:56 PM, 31st Jan
भगदड़ की रिपोर्ट योगी को सौंपी : प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर मची भगदड़ की शुरुआती रिपोर्ट मुख्‍य सचिव और डीजीपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी। महाकुंभ में भगदड़ के दौरान 30 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 90 लोग घायल हुए थे। 

02:08 PM, 31st Jan
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 की आर्थिक समीक्षा संसद के दोनों सदनों में पेश की। समीक्षा चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन के आकलन के साथ देश के समक्ष चुनौतियों को बयां करती है। आर्थिक सर्वेक्षण की खास बातें... 
-भारतीय अर्थव्यवस्था के 2024-25 में 6.3 से 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान
-मजबूत बाह्य खाता और स्थिर निजी खपत के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत
-वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की आर्थिक संभावनाएं संतुलित हैं। भू-राजनीतिक और व्यापार अनिश्चितताएं वृद्धि के मार्ग की प्रमुख बाधाएं।
-चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में खाद्य मुद्रास्फीति के नरम पड़ने की संभावना, सब्जियों की कीमतों में गिरावट, खरीफ फसलों की आवक से मिलेगी मदद।
-वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीतिक, सूझ-बूझ और नीतिगत प्रबंधन के साथ घरेलू बुनियाद को और मजबूत करने की जरूरत होगी। 
-वित्त वर्ष 2025-26 में जिंस की ऊंची कीमतों से मुद्रास्फीति का जोखिम सीमित लगता है, भू-राजनीतिक दबाव अब भी जोखिम उत्पन्न कर रहा है
-दिवाला कानून के निवारक प्रभाव ने हजारों देनदारों को शुरुआती चरण में ही संकट से बाहर निकलने में मदद की।
-एआई के लिए उचित शासन ढांचे की कमी से प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग होने की आशंका।
-भारत को जमीनी स्तर के संरचनात्मक सुधारों, नियमन को शिथिल करते हुए अपनी वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बेहतर करने की जरूरत।
 

01:13 PM, 31st Jan
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, लोकसभा की कार्यवाही शनिवार तक स्थगित।

11:56 AM, 31st Jan
-राष्‍ट्रपति ने कहा, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम की सही ट्रैकिंग रखने के लिए U-WIN पोर्टल लॉन्च किया गया है।
-पूरा देश नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों की संभावनाओं को देख सके, इस दिशा में, पहले अष्टलक्ष्मी महोत्सव का आयोजन किया गया।
-सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए देश में 1.75 लाख आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं। कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई कैंसर दवाओं पर कस्टम ड्यूटी माफ कर दी गई।
-हमारी पांडुलिपियाँ हमारी धरोहर हैं। इनमें विशाल ज्ञान समाहित है जिसका मानव जाति के लाभ के लिए अध्ययन, शोध और उपयोग करने की आवश्यकता है।
-भारत में आधुनिक और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था हमारा लक्ष्य है। मेरी सरकार किसानों को फसलों का उचित दाम दिलाने और उनकी आय को बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है।
-देश में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय तिलहन मिशन को मंजूरी दी गई है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी राष्ट्रीय मिशन चलाया।
-रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म पर काम। 
-मेक इन इंडिया की पहचान ग्लोबल स्तर तक बढ़ी। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सरकार आगे बढ़ रही।
-आजादी के दशकों बाद भी हमारे जिस आदिवासी और जनजातीय समाज की उपेक्षा होती रही मेरी सरकार ने उनके कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
-सरकार ने 1500 से ज्यादा कानून खत्म किए। 
-1 करोड़ से ज्यादा दिव्यांग पहचान पत्र बनाए गए। दिव्यांगों तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचा। 

11:39 AM, 31st Jan
-राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, मेरी सरकार साइबर सुरक्षा में दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर अपराध और डीपफेक सामाजिक, वित्तीय और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौतियां हैं।
-भारत की UPI टेक्नोलॉजी की सफलता से दुनिया के कई विकसित देश भी प्रभावित हैं। आज 50% से ज्यादा रियल टाइम डिजिटल ट्रांसैक्शन भारत में हो रहा है। मेरी सरकार ने डिजिटल तकनीक को सामाजिक न्याय और समानता के एक टूल के तौर पर इस्तेमाल किया है।
-ONDC की व्यवस्था ने डिजिटल कॉमर्स यानि ऑनलाइन शॉपिंग की व्यवस्था को समावेशी बनाया है। आज देश में छोटे उद्योगो को भी आगे बढ़ने का समान अवसर मिल रहा है।
-MSME के लिए ऋण गारंटी योजना और ई-कॉमर्स निर्यात केंद्र देश के सभी क्षेत्रों में व्यापार को प्रोत्साहित कर रहे हैं।
-देश में एयरपोर्ट की संख्‍या तेजी से बढ़ी। 1700 से ज्यादा विमानों के ऑर्डर दिए गए। रोड कनेक्टिविटी पर भी देश में तेजी से काम हो रहा है।
-भारत का मेट्रो रेल नेटवर्क अब 1000 किलोमीटर का मील का पत्थर पार कर चुका है। जम्मू कश्मीर में दुनिया का सबसे बड़ा रेल ब्रिज। कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल कनेक्टिविटी। दिल्ली एनसीआर में मेट्रो नेटवर्क दोगुना हुआ। 
-मेडिकल कॉलेजों में 75 हजार सीटें बढ़ाई जाएगी। 
 

11:29 AM, 31st Jan
-राष्‍ट्रपति ने कहा, विकसित भारत के निर्माण में किसान, जवान, विज्ञान के साथ ही अनुसंधान का बहुत बड़ा महत्वपूर्ण है। हमारा लक्ष्य भारत को ग्लोबल पावर हाउस बनाना है। 
-भारत आज एआई तकनीक क्षेत्र में दुनिया को राह दिखा रहा है। 
-वह दिन दूर नहीं जब भारत में निर्मित गगनयान में एक भारतीय नागरिक अंतरिक्ष में जाएगा। कुछ दिन पहले स्पेस डॉकिंग में सफलता ने भारत के अपने स्पेस स्टेशन का मार्ग और आसान कर दिया है।
-देश में उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्‍या तेजी से बढ़ी। देश के शिक्षण संस्थानों में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार करोड़ की लागत से अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन स्थापित किया गया है।"
-कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे इसलिए मातृ भाषा में शिक्षा के अवसर दिए जा रहे हैं। विभिन्न भर्ती परीक्षाएं 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित कर भाषा संबंधित बाधाओं को दूर किया गया है।
-दशकों तक हमारे देश के रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले भाई-बहन बैंकिंग व्यवस्था से बाहर रहे। आज उन्हें पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल रहा है।

11:19 AM, 31st Jan
-राष्‍ट्रपति ने कहा, अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले। 
-आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
-मेरी सरकार ने युवाओं की शिक्षा और उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया है।
-सरकार का 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य।
-आज बड़ी संख्या में महिलाएं लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं, पुलिस में शामिल हो रही हैं और देश में कॉर्पोरेट्स का नेतृत्व भी कर रही हैं। हमारी बेटियां देश को गौरवान्वित कर रही हैं।
-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 91वे लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सशक्त किया जा रहा है।
-सरकारी योजनाओं से गरीबों को सम्मान।
-मेरी सरकार ने आदिवासी समाज के 5 करोड़ लोगों के लिए 'धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान' शुरू किया है।

11:14 AM, 31st Jan
-राष्‍ट्रपति ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, सरकार का मंत्र, सबका साथ, सबका विकास। 
-विकसित भारत का निर्माण हमारा लक्ष्य। 
-सरकार ने 8वें वेतनमान बोर्ड के गठन का निर्णय लिया। 
-महिलाओं को सशक्त करने का प्रयास। 

11:03 AM, 31st Jan
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा... 
-संविधान निर्माताओं को नमन। राष्‍ट्रपति ने महाकुंभ हादसे पर दुख जताया। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना।
-किसानों के हित में कई बड़े फैसले हुए। सरकार गरीब, युवाओं के लिए काम कर रही।  
-वन नेशन वन इलेक्शन पर तेज गति से काम। 
-देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बढ़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर। 


10:57 AM, 31st Jan
-संसद भवन परिसर पहुंचीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत। 

10:50 AM, 31st Jan
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बजट सत्र की शुरुआत में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति भवन से संसद भवन के लिए रवाना हुईं। कुछ ही देर में शुरू होगा संसद का बजट सत्र। 

10:22 AM, 31st Jan
बजट सत्र के लिए संसद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उन्होंने कहा कि समृद्धि की देवी लक्ष्मी को किया प्रणाम। मां लक्ष्मी की कृपा गरीब, मध्यम वर्ग पर बनी रहें। प्रधानमंत्री ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में सरकार मिशन मोड में हैं। इनोवेशन हमारी आर्थिक निती का आधार। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांस्फार्म पर फोकस। ये बजट देश में नए उत्साह का संचार करेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे हुए हैं और ये हर देशवासी के लिए गौरव के क्षण हैं। विश्व के लोकतांत्रिक जगत के लिए भी भारत का ये सामर्थ्य अपना एक विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि तीसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट।

09:58 AM, 31st Jan
-आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को यमुना के पानी में जहर मिलाए जाने संबंधी अपनी टिप्पणी को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नोटिस पर जवाब दाखिल करेंगे। केजरीवाल ने गुरुवार को आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर उनके बयान को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया था कि हरियाणा से दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बहुत अधिक है।
-केरल के कोच्चि में अवैध रूप से रहकर काम कर रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेशी नागरिक पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिक बनकर विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे थे। 
-इटली के डाटा संरक्षण प्राधिकरण ने यूजर्स के डाटा की सुरक्षा के लिए चीनी एआई ऐप्लिकेशन ‘डीपसीक’ तक पहुंच को ब्लॉक कर दिया और इस ‘चैटबॉट’ को बनाने वाली कंपनियों की जांच की घोषणा की।

08:01 AM, 31st Jan
आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। राष्‍ट्रपति के अभिभाषण के बाद आएगा आर्थिक सर्वेक्षण, शनिवार को पेश होगा बजट। बजट सत्र में महाकुंभ में भगदड़ समेत कई मुद्दों पर हंगामे के आसार है। इस सत्र में वक्फ संशोधन बिल समेत 16 विधेयकों के सदन में पेश होने की संभावना है। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक है।

07:59 AM, 31st Jan
-केजरीवाल आज दिल्ली के लक्ष्मी नगर, शाहदरा में 3 चुनावी रैलियां करेंगे। 

07:58 AM, 31st Jan
-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एलान, शनिवार से कनाडा मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लागू होगा। उन्होंने ब्रिक्स देशों को 100 फीसदी टैरिफ की धमकी देते हुए कहा कि ये डॉलर को रिप्लेस करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा नहीं किया जा सकता। 
-ट्रंप ने कहा कि सेना के एक हेलीकॉप्टर और अमेरिकन एयरलाइंस के विमान की टक्कर होने की दुर्घटना के कारण विमान में सवार सभी 64 लोगों की मौत हो गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप ने दी सफाई, जन्मजात नागरिकता गुलामों के बच्चों के लिए, अमेरिका में भीड़ लगाने के लिए नहीं