Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकुंभ में भगदड़ में लोगों की मौत पर जताया दु:ख

उन्होंने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक चेतना का पर्व है।

Advertiesment
हमें फॉलो करें President Draupadi Murmu expressed grief over the death of people in the stampede at Mahakumbh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (12:08 IST)
Draupadi Murmu News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi) ने महाकुंभ (Mahakumbh) में भगदड़ के कारण कम से कम 30 श्रद्धालुओं की मौत पर शुक्रवार को दु:ख जताया और घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक चेतना का पर्व है।ALSO READ: संसद में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, विकसित भारत का निर्माण हमारा लक्ष्य
 
भारत की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक चेतना का पर्व : मुर्मू ने कहा कि इस समय महाकुंभ का ऐतिहासिक पर्व चल रहा है। यह भारत की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक चेतना का पर्व है। करोड़ों लोग स्नान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मौनी अमवस्या के दिन हुए हादसे पर दु:ख व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।ALSO READ: एक देश एक चुनाव पर संसदीय समिति की पहली बैठक, क्या रहा नतीजा
 
प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या के स्नान के लिए लाखों लोगों के उमड़ने के बीच मची भगदड़ की घटना में 30 लोगों की मौत हो गई थी तथा 60 अन्य घायल हो गए थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने अभिभाषण में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन का भी उल्लेख किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। मनमोहन सिंह का बीते साल 26 दिसंबर को निधन हो गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महात्मा गांधी पूरे विश्व के लिए सस्टेनेबल जीवनशैली के आदर्श हैं : जनक पलटा मगिलिगन