Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

‍रेखा कैबिनेट की हरी झंडी, दिल्ली में महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए

Advertiesment
हमें फॉलो करें LIVE: ‍रेखा कैबिनेट की हरी झंडी, दिल्ली में महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 8 मार्च 2025 (14:20 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: कनाडा के पूर्वी टोरंटो में स्थित एक पब में तीन लोगों ने घुस कर बिना किसी चेतावनी के अचानक अंधाधुंध गोलीबारी कर दी जिससे कम से कम 12 लोग घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें रात करीब 10:40 बजे प्रोग्रेस एवेन्यू और कॉरपोरेट ड्राइव के निकट कई लोगों को गोली मारे जाने की खबर मिली। पल पल की जानकारी... 


11:41 PM, 8th Mar
कनाडा के पूर्वी टोरंटो में स्थित एक पब में तीन लोगों ने घुस कर बिना किसी चेतावनी के अचानक अंधाधुंध गोलीबारी कर दी जिससे कम से कम 12 लोग घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें रात करीब 10:40 बजे प्रोग्रेस एवेन्यू और कॉरपोरेट ड्राइव के निकट कई लोगों को गोली मारे जाने की खबर मिली।
 
टोरंटो के सहायक चिकित्सकों ने कहा था कि 11 वयस्क घायल हुए हैं, लेकिन बाद में पुलिस ने कहा कि 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि एक संदिग्ध को सिल्वर कार में भागते देखा गया और वह अब भी फरार है। लोगों को इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी जा रही है।
 
पुलिस ने शनिवार की सुबह ‘एक्स’ पर कहा कि गोलीबारी के मामले में तीन लोगों पर संदेह है तथा दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। टोरंटो पुलिस सेवा के अधीक्षक पॉल मैकइंटायर ने कहा कि पुलिस को शुक्रवार रात 10:40 बजे पाइपर आर्म्स में गोलीबारी की सूचना देने वाली कई आपातकालीन कॉल मिली।
 
मैकइंटायर ने घटनास्थल पर एक समाचार सम्मेलन के दौरान कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीन पुरुष पब में घुसे और वहां मौजूद लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
 
उन्होंने कहा, ‘‘एक व्यक्ति के पास असॉल्ट राइफल जैसी कोई चीज थी, जबकि अन्य दो व्यक्ति हैंडगन से लैस थे। वे बार में घुसे, उन्होंने अपनी बंदूकें निकालीं और अंदर बैठे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं।’’ उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
 
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पाया कि 12 लोगों को चोट आयी है। पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया और 6 लोगों को गोली लगने की पुष्टि हुई, जो जानलेवा नहीं थे । मैकइंटायर ने पीड़ितों को ‘‘बेहद भाग्यशाली’’ बताया। पुलिस ने बताया कि शेष छह लोगों को टूटे कांच से चोट लगी थी। उन्होंने बताया कि हमले की मंशा के बारे में पता नहीं चल पाया है। टोरंटो की महापौर ओलिविया चाउ ने कहा कि उन्होंने पुलिस प्रमुख मायरोन डेमकिव से बात की है और उन्हें बताया गया है कि इस मामले में शामिल लोगों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।

02:20 PM, 8th Mar
‍दिल्ली में महिलाओं को मिलेंगे 2500 : दिल्ली में महिला दिवस पर महिलाओं को बड़ी सौगात। हर महीने खाते में आएंगे 2500 रुपए। दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दूसरी  पार्टियां सिर्फ बातें करती हैं, जबकि पीएम मोदी कहते नहीं करके दिखाते हैं। सिर्फ भाजपा में ही महिलाओं को सम्मान मिलता है। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी है। हम दिल्ली को और सुरक्षित और समृद्ध करेंगे। महिला समृद्धि योजना को दिल्ली कैबिनेट की मंजूरी। योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख तय।

11:46 AM, 8th Mar
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात के नवसारी में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में महिला लाभार्थियों से बातचीत की।
-कनाडा में पूर्वी टोरंटो के एक पब में गोलीबारी में 11 लोग घायल हो गए। एक संदिग्ध अब भी फरार है। 
-पाकिस्तान सरकार ने सभी अवैध विदेशियों को उनके देश वापस भेजने की योजना के तहत अफगान नागरिकता कार्ड (एसीसी) धारकों के लिए स्वेच्छा से पाकिस्तान से जाने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की है।

10:54 AM, 8th Mar
फ्रांस ने शुक्रवार को दो सैन्य अड्डों का नियंत्रण सेनेगल को सौंप दिया और इसी के साथ उसने इस पश्चिम अफ्रीकी देश से अपनी सैन्य मौजूदगी को औपचारिक रूप से समाप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ की। सैन्य अड्डों का नियंत्रण सेनेगल को सौंपने का कदम तब उठाया गया जब सेनेगल के राष्ट्रपति बासिरू दिओमाये फेय ने घोषणा की कि उनके देश में मौजूद सभी विदेशी सैनिक वापस जाएंगे।

10:09 AM, 8th Mar
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हम महिला दिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है और यह हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था मेरा सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।

07:35 AM, 8th Mar
हिमाचल प्रदेश में 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द, पेपर लीक की आशंका के चलते फैसला। जल्द होगी परीक्षा की अगली तारीख की घोषणा। 

07:35 AM, 8th Mar
-आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन हैं। वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नवसारी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की कमान महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी।
-प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट का संचालन महिलाओं को सौंपने की घोषणा की है।
-दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुबह 10 बजे कैबिनेट बैठक बुलाई है। बैठक में महिला समृद्धि योजना लागू करने व होली पर महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर देने पर मुहर लग सकती है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति, क्योंकि....