Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बीड में हिरण का शिकार करने के आरोपी को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मिली धमकी

Advertiesment
हमें फॉलो करें LIVE:  बीड में हिरण का शिकार करने के आरोपी को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मिली धमकी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 9 मार्च 2025 (09:07 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: महाराष्ट्र के बीड जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय पदाधिकारी सतीश भोसले को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सोशल मीडिया अकाउंट से धमकी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह धमकी फर्जी हो सकती है।  पल पल की जानकारी...


09:10 PM, 9th Mar
महाराष्ट्र के बीड जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय पदाधिकारी सतीश भोसले को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सोशल मीडिया अकाउंट से धमकी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह धमकी फर्जी हो सकती है।
 
अधिकारी ने बताया कि भोसले उर्फ ‘खोक्या’ पर हिरण का शिकार करने का आरोप है और फेसबुक अकाउंट से दी गई धमकी इसी संबंध में थी। सोशल मीडिया के उपयोगकर्ता ने लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेते हुए हिरण का शिकार करने के लिए भोसले की गिरफ्तारी की मांग की है। संदेश में कहा गया है, “हिरण हमारे भगवान हैं। खोक्या माफी के लायक नहीं है।”
 
बीड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि फेसबुक अकाउंट फर्जी हो सकता है। हमने सोशल मीडिया मंच को इस बारे में जानकारी देने के लिए लिखा है। अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। संयोगवश वन विभाग भोसले के शिकारी होने के आरोपों की जांच कर रहा है, और उसने शिरुर तालुका में कई स्थानों पर तलाशी भी ली है।
 
इस बीच, महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने शनिवार को नवी मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीड में हिरण के शिकार और उसके मांस के व्यापार के आरोपों की गहन जांच की जाएगी। मंत्री ने कहा कि उन्हें मीडिया से आरोपों की जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया। नाइक ने कहा, “ दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”

03:26 PM, 9th Mar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, AIIMS जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

02:06 PM, 9th Mar
संभल के चंदौसी क्षेत्र में तेज आवाज में अजान होने पर पुलिस ने मस्जिद के इमाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लाउड स्पीकर को कब्जे में ले लिया है।

11:27 AM, 9th Mar
पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने एक बयान में बताया कि मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे के नेतृत्व में हाईवे थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी अपराधी फाती उर्फ असद घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर का निवासी फाती कुख्यात अंतरराज्यीय छैमार गिरोह का सरगना था जिसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में जघन्य अपराधों के अनेक मुकदमे दर्ज थे।

10:06 AM, 9th Mar
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार देर रात यहां एम्स में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

09:07 AM, 9th Mar
महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटील की सलाह, महिलाएं पर्स में लिपस्टिक, मिर्च पाउडर और रामपुरी चाकू लेकर चलें।

07:45 AM, 9th Mar
अमेरिकी विदेश विभाग ने यात्रा संबंधी परामर्श जारी करते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियां और सशस्त्र संघर्ष हो सकते हैं, इसलिए लोगों को पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करना चाहिए। यात्रा परामर्श में अमेरिकियों से आतंकवाद के कारण बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा की यात्रा न करने को भी कहा गया है।

07:45 AM, 9th Mar
-चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला। 
-पंजाब में बायलर फटने से बड़ा हादसा, बिल्डिंग की छत गिरने से एक मजदूर की मौत। लुधियाना डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने कहा कि चार घायलों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीम अपना काम कर रही है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीरिया में भीषण संघर्ष, हिंसा में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत