Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 3 March 2025
webdunia

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का राज्यसभा जाना तय, AAP ने बनाया उम्मीदवार

Advertiesment
हमें फॉलो करें पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का राज्यसभा जाना तय, AAP ने बनाया उम्मीदवार
, गुरुवार, 17 मार्च 2022 (13:54 IST)
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। इस घोषणा के साथ ही भज्जी का राज्यसभा पहुंचना तय माना जा रहा है। 
 
इससे पहले यह भी कहा जा रहा था कि हरभजन को स्‍पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कमान भी दी जा सकती है। दरअसल, पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान और हरभजन को करीबी दोस्त माना जाता है।
 
हाल ही में पंजाब आप की बड़ी जीत के लिए भज्जी ने भगवंत मान को बधाई दी थी। उन्‍होंने लिखा था कि आम आदमी पार्टी को बधाई। मुख्‍यमंत्री बनने पर मेरे दोस्‍त मान को भी बधाई। 
 
उस वक्त भी हरभजन के राजनीति में आने की अटकलें चली थीं, जब उन्होंने क्रिकेट में संन्यास लिया था। हालांकि उन्होंने उस समय राजनीति में आने से इंकार कर दिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौनसा 'ऐतिहासिक' फैसला लेने जा रहे हैं CM भगवंत मान?