Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आप सरकार का कर संग्रह 36 प्रतिशत बढ़ा और प्रति व्यक्ति आय में हुई 14.18 की प्रतिशत वृद्धि

हमें फॉलो करें आप सरकार का कर संग्रह 36 प्रतिशत बढ़ा और प्रति व्यक्ति आय में हुई 14.18 की प्रतिशत वृद्धि
, सोमवार, 20 मार्च 2023 (21:30 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के वित्तमंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को विधानसभा में दिल्ली की आर्थिक समीक्षा पेश की। आर्थिक समीक्षा के मुताबिक दिल्ली में 2022-23 सत्र में प्रति व्यक्ति आय 14.18 प्रतिशत बढ़कर 4,44,768 रुपए हो गई है। 2021-22 में यह 3,89,529 रुपए थी। मीक्षा में बताया गया कि दिल्ली सरकार का कर संग्रह भी 2021-22 के दौरान 36 प्रतिशत बढ़ गया।
 
दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत की तुलना में 2.6 गुना है। वित्त वर्ष 2020-21 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 3,31,112 रुपए थी। इसमें कहा गया कि राष्ट्रीय औसत की तुलना में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय हमेशा करीब 2.6 प्रतिशत अधिक होती है। समीक्षा में कहा गया कि दिल्ली सरकार ने 2021-22 (शुरुआती) कर संग्रह में बेहतरीन 36 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की जबकि 2020-21 में कोविड महामारी के कारण इसमें 19.53 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
 
समीक्षा में कहा गया कि हालांकि आप सरकार का बकाया कर्ज 2011-12 में 29,608.27 करोड़ रुपए की तुलना में 31 मार्च, 2022 तक बढ़कर 41,481.50 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। समीक्षा में आगे कहा गया कि दिल्ली में आर्थिक गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर की तुलना में बहुत तेजी से सुधार आया है। 2021-22 और 2022-23 में दिल्ली के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 9.14 प्रतिशत और 9.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
 
समीक्षा में बताया गया कि दिल्ली सरकार का कर संग्रह भी 2021-22 के दौरान 36 प्रतिशत बढ़ गया। 2020-21 में कोविड-19 महामारी की वजह से यह 19.53 प्रतिशत घट गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अबू आजमी ने लव जिहाद को लेकर प्रभात लोढा से मांगा इस्तीफा