Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 5 April 2025
webdunia

डेढ़ लाख सैनिकों की कटौती पर पीएम जवाब दें : कांग्रेस

Advertiesment
हमें फॉलो करें Abhishek Manu Singhvi
, बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (20:06 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सेना में जवानों की संख्या कम किए जाने की कथित योजना से संबंधित कुछ खबरों का हवाला देते हुए बुधवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि प्रधानमंत्री जवाब दें कि क्या डेढ़ लाख सैनिकों की कटौती की जा रही है?
 
 
पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों से इसकी चर्चा हो रही है, हमें लग रहा था कि राष्ट्रवाद पर लेक्चर देने वाले लोग कुछ बोलेंगे, लेकिन ये खामोश हैं।। पिछले कुछ दिनों से मीडिया में खबरें आ रही हैं कि सरकार डेढ़ लाख सैनिकों की कटौती करने जा रही है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को सैनिकों की शहादत पर रोटियां सेंकने की आदत है। शहादत सैनिकों की होती है और भाजपा अपना महिमामंडन करती है। सिंघवी ने सवाल किया कि क्या सरकार डेढ़ लाख सैनिकों की कटौती कर रही है? क्या यह इसलिए किया जा रहा है कि इससे 5-7 हजार करोड़ रुपए बचाकर उपकरणों के रखरखाव पर खर्च किया जाएगा? क्या इसमें सेना की सहमति है या फिर यह एक व्यक्ति का निर्णय है?
 
उन्होंने सरकार पर अपने प्रचार-प्रसार पर हजारों करोड़ रुपए खर्च करने का आरोप लगाया और पूछा कि क्या यह सही नहीं है कि सरकार के प्रचार पर 4,500 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं?
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि इस सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर कर लगाकर 11 लाख करोड़ रुपए कमाए हैं। राफेल विमान सौदे पर 40 हजार करोड़ रुपए खर्च किया है। इन सबके बावजूद सैनिकों की कटौती की जा रही है। राष्ट्रवाद पर लेक्चर देने वालों को इस पर जवाब देना चाहिए। प्रधानमंत्री और सरकार इस पर जवाब दें कि क्या ऐसा कोई नीतिगत फैसला हुआ है? (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री मोदी 14 सितंबर को इंदौर में, सैयदना से मिलेंगे