Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जांच-परखकर लें 500-1000 रुपए के नोट : रिजर्व बैंक

हमें फॉलो करें जांच-परखकर लें 500-1000 रुपए के नोट : रिजर्व बैंक
मुंबई , गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 (07:48 IST)
मुंबई। अर्थव्यवस्था में नकली नोटों के प्रसार पर चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक ने जनता से कहा कि 1000 और 500 रुपए के नोट को अच्छी तरह से जांच-परख के ही स्वीकार करें।
 
केंद्रीय बैंक ने कहा कि ऐसी जानकारियां मिली हैं कि कुछ असामाजिक तत्व आम लेन-देन में उच्च मूल्य के नकली नोटों का प्रसार कर रहे हैं। इसलिए लोग 1000 और 500 के नोटों को ‘भलीभांति जांच कर’ स्वीकार करें।
 
शीर्ष बैंक ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि वे सावधानीपूर्वक जांच-परख कर ही 1,000 और 500 रुपए का नोट लें। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल को मारने की धमकी, पुलिस को किया फोन