Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ममता बनर्जी के श्रीराम के नारे से चिढ़ के कारण भाजपा में शामिल हुए रामायण के 'राम'

Advertiesment
हमें फॉलो करें ममता बनर्जी के श्रीराम के नारे से चिढ़ के कारण भाजपा में शामिल हुए रामायण के 'राम'
, गुरुवार, 18 मार्च 2021 (21:30 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और चार अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले अभिनेता अरुण गोविल गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए जिन्होंने धारावाहिक ‘रामायण’ में राम की भूमिका निभाई थी। गोविल ने कहा कि उन्होंने यह फैसला ‘जय श्रीराम’ के नारे से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की ‘चिढ़’ के कारण लिया।
भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 148 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा किए जाने के बाद गोविल यहां भाजपा महासचिव अरुणसिंह तथा केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी की उपस्थिति में भगवा दल में शामिल हुए।
 
गोविल ने यहां भाजपा मुख्यालय में मीडिया से कहा कि जय श्रीराम के नारे से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चिढ़ की वजह से मैं भाजपा में शामिल होने को प्रेरित हुआ। जय श्रीराम कहने में कुछ भी गलत नहीं है...यह कोई नारा या राजनीतिक नारा नहीं है, बल्कि यह हमारे लिए एक जीवनशैली है, यह हमारी संस्कृति और मूल्यों का द्योतक है।
 
वर्ष 1987 में आए रामानंद सागर के रामायण धारावाहिक में राम की भूमिका निभाने वाले गोविल ने कहा कि भाजपा उन्हें देश के लिए कुछ करने का एक ‘मंच’ प्रदान करेगी। गोविल (63) हिन्दी और भोजपुरी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटों में 25,833 नए मामले सामने आए, 1 दिन की सबसे बड़ी संख्या