Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन और नेपाल से तनाव के बीच अब भूटान ने बढ़ाई भारत की मुश्किल

हमें फॉलो करें चीन और नेपाल से तनाव के बीच अब भूटान ने बढ़ाई भारत की मुश्किल
, गुरुवार, 25 जून 2020 (23:43 IST)
नई दिल्ली। भारत के लिए उसके पड़ोसी देश ही मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। चीन, नेपाल, पाकिस्तान जैसे देशों से तीन मोर्चों पर लड़ रहे भारत को अब भूटान ने झटका दिया है। भूटान ने अब भारत के असम की ओर आने वाले उसकी नदियों का सिंचाई का पानी रोक दिया है। 

हालांकि भारत और भूटान में दोस्ताना रिश्ते रहे हैं। भूटान के इस कदम के बाद असम के बक्‍सा जिले के किसान परेशान हैं। खेती करने में आ रही समस्‍या के कारण उन्‍होंने कड़ा विरोध जताया और प्रदर्शन किया। भाजपा नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने इस पर चिंता व्‍यक्‍त की है।
webdunia

1953 के बाद से ही असम के बक्‍सा और अन्‍य जिलों के किसान भूटान से आने वाले सिंचाई के पानी का इस्‍तेमाल करके धान की खेती करते रहे हैं।

अब भूटान के इस कदम से असम के करीब 25 गांवों के लोगों के लिए परेशानी उत्‍पन्‍न हो गई है। इन किसानों का भूटान के खिलाफ गुस्‍सा फूटा और गुरुवार को उन्‍होंने प्रदर्शन किया। इस पूरे मामले में केंद्र और राज्य सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।  (File photo)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाबा रामदेव को मंत्री की चेतावनी, महाराष्ट्र में नहीं बिकेंगी 'नकली' दवाएं