Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 16 April 2025
webdunia

बड़ी खबर, महाराष्ट्र के बाद गोवा में भाजपा को झटका देने की तैयारी में शिवसेना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shivsena
, शुक्रवार, 29 नवंबर 2019 (11:53 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद ही शिवसेना ने दावा किया कि अब गोवा में जल्द ही चमत्कार दिखाई देगा।
 
शिवसेना नेता संजय राऊत ने एक बयान में कहा कि गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई अपने तीन विधायकों के साथ शिवसेना के साथ गठबंधन करने जा रहे हैं। गोवा में नया गठबंधन आकार ले रहा है। जल्द ही महाराष्ट्र की तरह गोवा में चमत्कार दिखाई देगा।
 
webdunia
उन्होंने कहा कि यह पूरे देश में होगा। महाराष्‍ट्र के बाद गोवा का नंबर है और फिर हम अन्य राज्यों में भी जाएंगे। हम देश में गैर भाजपा गठबंधन का निर्माण करना चाहते हैं।
 
पूर्व मुख्यमंत्री को अदालत द्वारा नोटिस जारी करने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे इस संबंध में मालूम नहीं है। महाराष्ट्र की राजनीति खत्म। हम लोग अभी गोवा की राजनीति में व्यस्त हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दर्दनाक हादसा, 900 फुट ऊंची चट्टान से गिरकर मशहूर पर्वतारोही ब्रैड गॉबराइट की मौत