Publish Date: Thu, 28 Nov 2019 (15:54 IST)
Updated Date: Thu, 28 Nov 2019 (15:57 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लेकर मचे बवाल के बीच गुरुवार को उनका एक ट्वीट चर्चा का केंद्र बन गया।
भाजपा सांसद सुश्री ठाकुर ने ट्वीट में लिखा है- कभी-कभी झूठ का बवंडर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है, किंतु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता। पलभर के बवंडर में लोग भ्रमित न हों, सूर्य का प्रकाश स्थायी है। सत्य यही है कि बुधवार को मैंने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस।'
सुश्री ठाकुर का ट्वीट 25 मिनट में ही 800 से अधिक बार रीट्वीट हो गया।