Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मंत्रिमंडल में विस्तार के बाद पहली बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले

हमें फॉलो करें मंत्रिमंडल में विस्तार के बाद पहली बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले
, गुरुवार, 8 जुलाई 2021 (17:56 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रियों के शपथ और मंत्रिमंडल के बंटवारे के बाद आज पीएम मोदी पहले कैबिनेट और उसके बाद मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आज शाम 5 बजे से नए और पुराने कैबिनेट मंत्रियों की पहली बैठक होगी। यह बैठक वर्चुअली हो रही है और इसमें 30 मंत्री शामिल है। इस बैठक के बाद शाम 7 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी।

माना जा रहा है कि, बैठक में कई अहम और बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। सातवें वेतन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) और डीआर का लाभ आज कैबिनेट बैठक में बहाल किया जा सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि, एलआईसी का आईपीओ लाने पर फैसला लिया जा सकता है। साथ ही करीब 23 हजार करोड़ रुपए के कोविड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के दूसरे फेज को मंजूरी दी जा सकती है।

जानकारी के लिए बता दें कि, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार बुधवार शाम को हुआ था। कुल 36 नए चेहरों को जगह दी गई है, जबकि अनुराग ठाकुर, किरण रिजिजू समेत सात पूर्व राज्य मंत्रियों का कैबिनेट स्तर पर प्रमोशन किया गया। कुल 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई और अब मोदी कैबिनेट में कुल 77 मंत्री हो गए हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि, मंत्रियों को कैबिनेट से छुट्टी कर दी गई है जिनमें रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावडे़कर और रमेश पोखरियाल निशंक जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नए आईटी नियम बोलने की आजादी पर 'हमला', न्यूज पोर्टल लीफलेट ने अदालत से कहा