Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Maharashtra : अहमदनगर का नाम होगा अहिल्यानगर, केंद्र की मिली मंजूरी

हमें फॉलो करें Maharashtra : अहमदनगर का नाम होगा अहिल्यानगर, केंद्र की मिली मंजूरी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024 (22:51 IST)
Maharashtra News : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने को मंजूरी दे दी है। अहमदनगर का नाम बदलने का फैसला इस साल मार्च में राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिया गया था और केंद्र से मंजूरी मांगी गई थी।
राज्य के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पाटिल ने कहा कि अहमदनगर का नाम बदलने का फैसला इस साल मार्च में राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिया गया था और केंद्र से मंजूरी मांगी गई थी। उन्होंने कहा कि 18वीं सदी में इंदौर (मध्यप्रदेश) की शासक अहिल्याबाई होल्कर इसी जिले से थीं।
इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमश: छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया था।। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी के आगरा में मिला 15 फुट लंबा अजगर, देखकर उड़ जाएंगे होश