Publish Date: Thu, 15 Jun 2017 (09:07 IST)
Updated Date: Thu, 15 Jun 2017 (09:31 IST)
नई दिल्ली। एम्स ने एमबीबीएस की आनॅलाइन हुई प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इससे पहले सरकार के एक पैनल ने पर्चा लीक के आरोपों को खारिज कर दिया था।
परिणाम देर रात करीब सवा दो बजे घोषित किए गए और ये आधिकारिक वेबसाइट एम्सएग्जाम्स डॉट ओआरजी तथा एम्स की छह अन्य वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं।
एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 28 मई को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी तथा तकरीबन 2.8 लाख छात्रों ने इसमें भाग लिया था।
मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले का पर्दाफाश करने वाले आनंद राय ने 31 मई को आरोप लगाया था कि एम्स के एमबीबीएस पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा का इस साल का पर्चा लीक हो गया है जिसके बाद संस्थान ने यह जांच करने के लिए एक समिति गठित की थी कि परीक्षा के स्नैपशॉट्स सार्वजिनक कैसे हुए।
एम्स की समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कोई प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है। हालांकि उ}ार प्रदेश के एक परीक्षा केंद्र के छात्र कुछ अधिकारियों की मदद से नकल में शामिल थे। उसने मामले की सीबीआई जांच की भी सिफारिश की है।