Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

त्रिची हवाई अड्डे पर दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान, बाल-बाल बचे 133 यात्री

हमें फॉलो करें त्रिची हवाई अड्डे पर दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान, बाल-बाल बचे 133 यात्री
, शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (09:59 IST)
एयर इंडिया के त्रिची से मुंबई जा रहे विमान में उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब वह रनवे से टेकऑफ करने के बाद एटीसी कंपाउंड की दीवार से टकरा गया। हादसे के वक्त विमान में 133 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान ने त्रिची हवाई अड्डे पर दीवार को हल्का सा स्पर्श किया। विमान में सवार सभी 133 यात्री सुरक्षित हैं। 
 
अधिकारियों ने बताया कि विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया और वह करीब चार घंटे बाद मुंबई में उतरा।

उन्होंने कहा कि विमान ने देर रात करीब एक बजकर बीस मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरी, लेकिन उसे मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। वह मुंबई में तड़के पांच बजकर बीस मिनट पर उतरा।
 
उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग टीम विमान को पहुंचे नुकसान का आकलन कर रही है। मुंबई में फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कोच्चि से विशेष विमान भेजा गया। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि यह घटना तकनीकी खराबी की वजह से हुई या इसमें पायलट की गलती थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फेसबुक ने बंद किए 800 से ज्यादा अकाउंट, जानिए क्या है कारण