Publish Date: Thu, 15 Mar 2018 (09:05 IST)
Updated Date: Thu, 15 Mar 2018 (09:08 IST)
मुंबई। एयर इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट को आज तड़के हैक कर लिया गया था, हालांकि कुछ घंटों में उसे ठीक कर लिया गया। विमानन कंपनी ने यह जानकारी दी।
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि विमानन कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @एयरइंडिया पर तुर्क भाषा में एक संदेश पोस्ट किया गया था।
उन्होंने बताया कि हैंडल पर पोस्ट की गई सभी गलत सूचनाओं को हटा दिया गया है और आधिकारिक हैंडल फिर से काम कर रहा है।
हैकर्स ने एक पोस्ट में लिखा है, 'अंतिम क्षणों में महत्वपूर्ण घोषणा हमारी सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। अब से हम टर्किश एयरलाइंस से उड़ान भरेंगे।' ट्विटर पर एयर इंडिया के 1,46,000 फॉलोवर्स हैं। (भाषा)