Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डस्टबिन में गए प्रशांत किशोर के सुझाव? एंटनी बोले- गांधी परिवार बिना कांग्रेस का वजूद नहीं

हमें फॉलो करें डस्टबिन में गए प्रशांत किशोर के सुझाव? एंटनी बोले- गांधी परिवार बिना कांग्रेस का वजूद नहीं
, बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (20:01 IST)
नई दिल्‍ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस की मुख्य भूमिका के बिना दिल्ली में केंद्र सरकार में बदलाव के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार कांग्रेस के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत और मार्गदर्शन करने वाली ताकत है। पूर्व रक्षामंत्री ने दावा किया कि नेहरू-गांधी परिवार के बिना देश के 99 प्रतिशत कार्यकर्ताओं को कांग्रेस स्वीकार नहीं होगी।

उन्होंने कहा, कांग्रेस को कमतर मत आंकिए। वह वापसी करेगी। कांग्रेस की भूमिका के बिना दिल्ली में सरकार के बदलाव के बारे में आप सोच नहीं सकते।

लंबे समय तक कांग्रेस के संगठन और सरकार में अहम भूमिका निभाने वाले एंटनी अब अपना कार्यक्षेत्र अपने गृह राज्य केरल को बना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से आग्रह किया था कि उन्हें अब राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं बनाया जाए।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Delhi में coronavirus के 1367 नए मामले, 1 की मौत, 4832 एक्टिव मरीज