Publish Date: Mon, 18 Mar 2019 (23:01 IST)
Updated Date: Mon, 18 Mar 2019 (23:08 IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर अमृतसर सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की रिपोर्ट के बीच अक्षय कुमार ने सोमवार को कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।
अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'केसरी' के प्रोमोशन के सिलसिले में यहां कहा कि वे आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
यह पूछे जाने पर कि क्या वे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे? अक्षय कुमार ने कहा कि नहीं, मैं कोई चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अक्षय कुमार भाजपा के टिकट पर अमृतसर से चुनाव लड़ सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार उन हस्तियों में शामिल हैं जिनसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनावों में अधिकाधिक मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की थी।
अक्षय कुमार सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्म 'टॉयलेट-एक प्रेमकथा' फिल्म का हिस्सा रहे हैं, जो मोदी की महत्वपूर्ण परियोजना 'स्वच्छ भारत अभियान' को प्रोत्साहित करती है। वे देशभक्ति की फिल्में 'बेबी', 'एयरलिफ्ट' और 'गोल्ड' से भी जुड़े रहे हैं। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Mon, 18 Mar 2019 (23:01 IST)
Updated Date: Mon, 18 Mar 2019 (23:08 IST)