Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गरीब कन्याओं के विवाह से शुरू हुआ अंबानी परिवार का शादी समारोह

नवविवाहितों को अंबानी परिवार ने दीं शुभकामनाएं

हमें फॉलो करें गरीब कन्याओं के विवाह से शुरू हुआ अंबानी परिवार का शादी समारोह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (19:22 IST)
मुंबई। अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के शादी की रस्मों की शुरुआत गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह से हुई। वंचित परिवारों से जुड़े 50 से अधिक जोड़े मुंबई से कोई 100 किलोमीटर दूर पालघर से आए थे। सामूहिक विवाह का आयोजन रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क में किया गया।

webdunia
नवविवाहितों को अंबानी परिवार ने शुभकामनाएं दीं : इस सामूहिक विवाह में वर व वधू पक्ष के करीब 800 लोग शरीक हुए। इस मौके पर अंबानी परिवार ने ऐसे कई सामूहिक विवाह करवाने का संकल्प लिया। सामूहिक विवाह के अवसर पर नीता अंबानी व मुकेश अंबानी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शामिल हुए। नवविवाहितों को अंबानी परिवार ने शुभकामनाएं दी।
 
webdunia
सोने-चांदी के कई आभूषण भेंट किए गए : अंबानी परिवार की ओर से प्रत्येक जोड़े को मंगलसूत्र, शादी की अंगूठी और नाक की लोंग सहित सोने-चांदी के कई आभूषण भेंट किए। इसके अलावा प्रत्येक दुल्हन को 'स्त्रीधन' के रूप में 1 लाख 1 हजार रुपए का चेक भी दिया गया। प्रत्येक जोड़े को 1 वर्ष के लिए पर्याप्त किराने और घरेलू सामान भी उपहार में दिए गए जिसमें 36 प्रकार की आवश्यक वस्तुएं जैसे बर्तन, गैस स्टोव, मिक्सर, गद्दे, तकिए आदि शामिल थे।
 
webdunia
भव्य भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन : सामूहिक विवाह में उपस्थित लोगों के लिए एक भव्य भोज का आयोजन भी किया गया। शाम को हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में वारली जनजाति द्वारा पारंपरिक तरपा नृत्य प्रस्तुत किया गया।

 
अंबानी परिवार के मानव सेवा कार्य : बताते चलें कि अंबानी परिवार हर बड़े पारिवारिक कार्यक्रम की शुरुआत मानव सेवा से करता है। पहले भी परिवार में शादियों के अवसर पर अंबानी परिवार ने आस-पास के समुदायों और गैरसरकारी संगठनों के साथ मिलकर लोगों के लिए भोजन सेवा या अन्न सेवा चलाई थी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Flood in Assam: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6.71 लाख लोग प्रभावित, 13 मछुआरों को बचाया