Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आखि‍र अंबिका सोनी ने क्यों ठुकराया पंजाब सीएम का पद?

हमें फॉलो करें आखि‍र अंबिका सोनी ने क्यों ठुकराया पंजाब सीएम का पद?
, रविवार, 19 सितम्बर 2021 (18:14 IST)
नई दिल्ली, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी ने पंजाब की मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया है। अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद देर रात उनके नाम पर चर्चा हुई, लेकिन उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात कर इस पद को लेने से इनकार कर दिया।

उनका नाम संभावितों की लिस्ट में टॉप पर था। सोनी ने किसी सिख को ही राज्य की कमान सौंपने का अनुरोध पार्टी नेतृत्व से किया था।

अब कांग्रेस ने सभी को चौंकाते हुए चरणजीत सिंह चन्‍नी का नाम मुख्‍यमंत्री के लिए घोषि‍त कर दिया है। अब वे पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री होंगे।

लेकिन इस बीच सवाल यह है कि आखि‍र क्‍यों पहले कांग्रेस की तरफ से अंबि‍का सोनी को पद देने के लिए लेकिन सोनी ने प्रस्‍ताव को ठुकरा दिया।

अंबि‍का सोनी फिलहाल पंजाब से राज्यसभा की सांसद हैं और यूपीए की केंद्र सरकार में संस्कृति, पर्यटन और सूचना एवं प्रसारण मंत्री का पद संभाल चुकी हैं। वह गांधी परिवार की करीबी समझी जाती रही हैं। अंबिका सोनी पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली हैं!

अंबिका सोनी ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस अहम पद को लेने से इनकार किया है। हालांकि, उन्होंने पार्टी नेतृत्व से कहा है कि इस पद पर किसी सिख को ही तैनात किया जाए।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी सोनी को मनाने की कोशिश की थी लेकिन वो नहीं मानीं।
सोनी के इनकार करने के बाद अब कांग्रेस विधायक दल की बैठक स्थगित कर दी गई थी। अब कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्‍नी का नाम लगभग तय कर दिया है। हालांकि इस नाम की उम्‍मीद कि‍सी को भी नहीं थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन हैं पंजाब के नए CM चरणजीत सिंह चन्नी