Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका ने भारतीय महिलाओं और बच्चों को बख्शा, पुरुषों को लगाईं बेड़ियां

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका ने भारतीय महिलाओं और बच्चों को बख्शा, पुरुषों को लगाईं बेड़ियां

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 17 फ़रवरी 2025 (13:25 IST)
Third batch of illegal immigrants returned from America: पंजाब के अमृतसर में दूसरे अमेरिकी सैन्य विमान से उतरे निर्वासितों में शामिल महिलाओं और बच्चों को ‘उड़ान के दौरान बेड़ियां नहीं लगाई गई थीं। महिलाओं और बच्चों सहित 116 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर सी-17 विमान शनिवार देर रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा था और निर्वासित लोगों में से पुरुषों ने दावा किया था कि यात्रा के दौरान उन्हें बेड़ियों में जकड़ा गया था। इसके बाद 112 निर्वासितों को लेकर तीसरा अमेरिकी विमान रविवार रात को भारत पहुंचा। 
 
महिलाओं और बच्चों को बख्शा : अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा निर्वासित किया जाने वाला यह भारतीयों का दूसरा जत्था था। सूत्रों ने बताया कि दूसरे जत्थे में शनिवार को अमृतसर पहुंची उड़ान में ‘महिलाओं और बच्चों को उड़ान के दौरान बेड़ियां नहीं लगाई गई थीं। ये निर्वासित लोग पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित अन्य राज्यों के मूल निवासी हैं। हालांकि रविवार रात निर्वासितों की तीसरी खेप भी भारत पहुंच गई है। ALSO READ: अमृतसर से अहमदाबाद पहुंचे अमेरिका से निर्वासित 33 प्रवासी
 
18 से 30 वर्ष के बीच के लोग : भारत लाए गए अवैध प्रवासियों के दूसरे ग्रुप में पंजाब से 65, हरियाणा से 33, गुजरात से 8 के अलावा यूपी, गोवा, महाराष्ट्र के के निवासी भी शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर की उम्र 18 से 30 साल के बीच है। उल्लेखनीय है कि 13 बच्चों सहित 104 अवैध प्रवासियों को लेकर पहला अमेरिकी विमान 5 फरवरी को अमृतसर में उतरा था। निर्वासित लोगों ने दावा किया था कि विमान के अमृतसर में उतरने के बाद ही उनके हाथ-पैर खोले गए थे। 
 
क्या कहा कांग्रेस ने : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि हाल में जब वह अमेरिका यात्रा पर थे तब उन्होंने अपने ‘परम मित्र’ डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका से निर्वासित किए गए भारतीयों को बेड़ियों में जकड़कर भेजे जाने से पैदा हुए आक्रोश के बारे में नहीं बताया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि केवल कायर ही 56 इंच के सीने का दावा करते हैं। इस महीने अब तक 3 अमेरिकी सैन्य विमान भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचे हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दूसरी क्‍लास की बच्‍ची को टीचर ने ऐसा थप्‍पड मारा कि आंख का रेटिना ही डैमेज हो गया, परिजन ने की पुलिस में शिकायत