Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आम बेचने वाली ‘तुलसी’ से इस शख्‍स ने 1.20 लाख में खरीदे 12 आम, वजह जानकर आप कहेंगे ‘थैंक यू ब्रदर’

हमें फॉलो करें आम बेचने वाली ‘तुलसी’ से इस शख्‍स ने 1.20 लाख में खरीदे 12 आम, वजह जानकर आप कहेंगे ‘थैंक यू ब्रदर’
, सोमवार, 28 जून 2021 (15:25 IST)
कहते हैं जब ऊपर वाला किसी की मदद करना चाहता है तो वो किसी को भी अपना दूत बनाकर भेज देता है। झारखंड की एक लड़की के साथ ऐसा ही कुछ हुआ।

झारखंड के जमशेदपुर की एक लड़की ऑनलाइन क्लास करने के लिए स्मार्टफोन खरीदना चाहती थी। 11 साल की तुलसी कुमारी नाम कर यह लड़की सड़क के किनारे आम बेचती है। लेकिन इस कमाई में वो स्‍मार्ट फोन नहीं खरीद सकती थी। खबर के मुताबिक, लड़की को इस हाल में देखकर अमेय नाम के एक शख्स ने उसकी मदद की। उसने 12 आम 1 लाख 20 हजार रुपए में खरीद लिए। यानी हर एक आम की कीमत 10 हजार रुपए दिए। अमेय ने पैसे लड़की के पिता श्रीमल कुमार के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।

दरअसल, अमेय, वैल्यूएबल एडुटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्हें 11 वर्षीय तुलसी के संघर्षों के बारे में स्थानीय मीडिया द्वारा जानकारी मिली। मीडिया से बातचीत में लड़की ने अपने परिवार की हालत के बारे में बताया था। ऑनलाइन क्लास अटेंड करने के लिए स्मार्टफोन होना जरूरी था, जिसकी वजह से वह पढ़ाई छोड़कर सड़क किनारे आम बेच रही थी।

तुलसी पांचवीं कक्षा में है और एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। कोरोनोवायरस महामारी के दौरान उसका स्कूल बंद हो गया। अमेय द्वारा मदद किए जाने के बाद तुलसी ने कहा कि उसने स्मार्टफोन खरीदने के लिए पैसे बचाने के लिए आम बेचना शुरू किया था, लेकिन अब जब उसके पास पैसे हैं, तो वह ऑनलाइन क्लास अटेंड कर सकती है और अपनी पढ़ाई जारी रख सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्कोडा ने भारत में मध्यम एसयूवी खंड में कुशाक उतारी, कीमत 10.5 लाख रुपए से शुरू