Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संघ परिवार के शांतनु ने भाजपा नेता अमित मालवीय पर क्‍या आरोप लगाए?

हमें फॉलो करें संघ परिवार के शांतनु ने भाजपा नेता अमित मालवीय पर क्‍या आरोप लगाए?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 8 जून 2024 (15:07 IST)
Amit malviya : भाजपा नेता और भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर बहुत संगीन आरोप लगे हैं। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्‍कि संघ परिवार के नेता शांतनु सिन्हा ने लगाए हैं। जिनके बारे में जानकर हर कोई चौंक गया है।
webdunia

दरअसल, अमित मालवीय पश्चिम बंगाल के नेता हैं और भाजपा आईटी सेल के प्रमुख भी हैं। संघ परिवार के नेता शांतनु सिन्हा ने महिलाओं के यौन शोषण को लेकर आरोप लगाए हैं। सिन्हा ने कहा है कि क्या वे अब तक खूबसूरत महिलाओं का इंतजार कर रहे हैं।

क्‍या कहा सिन्‍हा ने : शांतनु सिन्हा ने कहा है कि क्या अमित मालवीय अभी भी कोलकाता के फाइव स्टार होटल में इंतजार कर रहे हैं कि कब बंगाल नेतृत्व सुंदर लड़कियों की आपूर्ति करेगा? उन्होंने आगे कहा कि क्या अब बंगाल नेतृत्व के बीच यह प्रतियोगिता बंद हो गई है कि कौन कितनी सुंदरियों की आपूर्ति करके अध्यक्ष का पद हासिल करेगा? कृपया, प्रतियोगिता करें, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ खड़े होने की। अमित मालवीय या दिल्ली से भेजे गए पर्यवेक्षकों को सुंदर लड़कियों की आपूर्ति करके अध्यक्ष या सचिव का पद हासिल करने की प्रतियोगिता नहीं करें।

शांतनु सिन्हा ने बांग्ला में किया ट्वीट : शांतनु ने लिखा अमित मालवीय ने न केवल पांच सितारा होटलों में बल्कि कोलकाता में भाजपा पार्टी कार्यालय के अंदर भी महिलाओं का यौन शोषण किया। बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख और बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय पर 'महिलाओं' के बदले बंगाल राज्य नेतृत्व के साथ अपनी राजनीतिक गतिविधियां संचालित करने का चौंकाने वाला आरोप सामने आया है। यह गंभीर आरोप किसी और ने नहीं बल्कि राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल सिन्हा के चचेरे भाई शांतनु सिन्हा ने लगाए हैं, जो पूर्व एबीवीपी नेता और वर्तमान में हिंदू संघ के प्रमुख हैं।
Edited by Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रद्द नहीं होगी NEET परीक्षा, NTA ने दिया बड़ा बयान