Publish Date: Tue, 04 Oct 2022 (11:14 IST)
Updated Date: Tue, 04 Oct 2022 (11:20 IST)
रियासी। गृहमंत्री अमित शाह नवरात्रि की नवमी पर माता वैष्णोदेवी के मंदिर पहुंचे और शक्ति की आराधना की। वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने माता की आरती भी की।
जम्मू कश्मीर भाजपा ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें अमित शाह माता वैष्णो देवी के दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं।
वैष्णोदेवी मंदिर में दर्शन से पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सभी को महानवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। मां भगवती सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाए रखें। जय माता दी!
पूजा के बाद वे जम्मू के राजौरी जाएंगे और राज्य को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। गृह मंत्री शाह पहाड़ी कम्युनिटी को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की घोषणा कर सकते हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार से 3 दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। वो सोमवार रात जम्मू पहुंचे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया।
webdunia
Publish Date: Tue, 04 Oct 2022 (11:14 IST)
Updated Date: Tue, 04 Oct 2022 (11:20 IST)