Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Jharkhand : घुसपैठ को लेकर अमित शाह ने सोरेन सरकार पर लगाया यह आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें Amit Shah

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रांची , शनिवार, 9 नवंबर 2024 (18:19 IST)
Amit Shah News : झारखंड में हेमंत सोरेन नीत सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए लाल कालीन बिछाने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही ऐसी ताकतों को खदेड़ दिया जाएगा। सीमा पार से एक परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा।
 
शाह ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर यह झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) आदिवासियों के अधिकार छीन लेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा आदिवासियों को इसके दायरे से बाहर रखेगी।
उन्होंने पूर्व सिंहभूम के पोटका में एक चुनावी रैली में कहा, झामुमो नीत गठबंधन ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए लाल कालीन बिछायी है जो झारखंड में बस गए और उन्होंने आदिवासियों की जमीन, युवाओं का रोजगार हड़प लिया तथा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। भाजपा की सरकार बनने दीजिए। उन्हें खदेड़ दिया जाएगा और सीमा पार से एक परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा।
शाह ने कहा कि भाजपा भ्रष्ट कांग्रेस और झामुमो नेताओं को सलाखों के पीछे भेजेगी और गरीब लोगों से लूटा एक-एक पैसा वसूल करेगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Manipur : उग्रवादियों ने की महिला की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप