Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Manipur : उग्रवादियों ने की महिला की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें Woman shot dead by militants in Manipur

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

इंफाल , शनिवार, 9 नवंबर 2024 (17:59 IST)
Manipur Crime News : मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शनिवार को धान के खेत में काम कर रही एक महिला की उग्रवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पिछले वर्ष मई से मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच शुरू हुए जातीय संघर्ष में अब तक 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना सैटन क्षेत्र में हुई, जब महिला अन्य किसानों के साथ फसल की देखरेख करने गई थी, तभी उग्रवादियों ने पहाड़ी से गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में तैनात केंद्रीय बल इस तरह के हमलों को रोकने के लिए कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे गए हैं।
बृहस्पतिवार रात जिरीबाम जिले के जैरोन हमार गांव में अज्ञात व्यक्तियों के हमले में 31 वर्षीय एक महिला की मौत होने के दो दिन बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। पिछले वर्ष मई से मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच शुरू हुए जातीय संघर्ष में अब तक 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जमानत याचिका मामले में SC ने दिखाई सख्‍ती, कहा- एक दिन की देरी मूल अधिकारों का उल्लंघन