Publish Date: Tue, 24 Sep 2019 (15:13 IST)
Updated Date: Tue, 24 Sep 2019 (15:19 IST)
अमित शाह ने लॉन्च किया निजी सुरक्षा एजेंसियों का लाइसेंसिंग पोर्टल, धोखाधड़ी और जालसाजी से ऐसे बचेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में एक निजी सुरक्षा एजेंसियों की लाइसेंसिंग पोर्टल (psara) की शुरुआत कर दी है। इस पोर्टल की मकसद धोखाधड़ी और जालसाजी जैसी एजेंसियों से लोगों को बचाना होगा।
धोखाधड़ी से बचाव : शाह ने कहा कि यह एक बहुत अच्छा काम होने जा रहा है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही पोर्टल में कुछ और विशेषताएं बाद में जोड़ी जाएंगी। इस पोर्टल का मकसद लोगों को धोखाधड़ी और जालसाजी बचाना है।
गृहमंत्री ने कहा कि 90 दिनों के अंदर यह पोर्टल देश कि सभी आधिकारिक भाषाओं में उपलब्ध होगा। इस पोर्टल का मकसद जनता को यह जानकारी उपलब्ध कराना है कि आपके राज्य में लाइसेंस एजेंसियां कितनी हैं। सरकार के इस पोर्टल से आप फर्जी और कई धोखाधड़ी के मामले से बच सकते हैं।
इसके लिए आप निजी सुरक्षा एजेंसियों की लाइसेंसिंग पोर्टल पर क्लिक करें जाए। यहां पर आपको जानकारी मिल जाएगी कि कंपनी असली है या फर्जी।