Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमित शाह ने ली उत्तराखंड के सीएम से हिमस्खलन में फंसे लोगों के बारे में जानकारी

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बर्फ के नीचे दबे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है।

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमित शाह ने ली उत्तराखंड के सीएम से हिमस्खलन में फंसे लोगों के बारे में जानकारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025 (18:14 IST)
People trapped in avalanche: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) से बात कर हिमस्खलन (avalanche) में फंसे लोगों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बर्फ के नीचे दबे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रहे भारी हिमपात के बीच चमोली जिले में बदरीनाथ के निकट माणा में शुक्रवार को हिमस्खलन से 41 मजदूर बर्फ में दब गए।ALSO READ: उत्तराखंड : माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन, 57 मजदूर दबे, 16 को बाहर निकाला, कई के दबे होने की आशंका
 
शाह ने 'एक्स' पर कहा : शाह ने 'एक्स' पर कहा कि उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने के संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक (डीजी) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के डीजी से बात की। हादसे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी प्राथमिकता है। स्थानीय प्रशासन बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से लगा हुआ है। एनडीआरएफ की दो टीम भी जल्द ही घटना स्थल पर पहुंच रही हैं।
हिमस्खलन से 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए थे : उत्तरखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की सड़क किनारे बनी झोपड़ियों पर हुए हिमस्खलन से 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए थे। हालांकि, इनमें से 16 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि दबे 41 अन्य मजूदरों को निकालने का काम जारी है।बदरीनाथ से लगभग तीन किलोमीटर दूर माणा भारत-तिब्बत सीमा पर बसा आखिरी गांव है जो 3,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
दुखद समाचार : मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तमिलनाडु में 13000 रुपए में नीलाम हुआ एक नींबू