Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमिताभ बच्चन ने ट्‍विटर से सभी को चौंकाया

Advertiesment
Amitabh Bachchan
नई दिल्ली। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं को फॉलो करना शुरू किया है, जिसके चलते दल में उनकी अचानक जागी दिलचस्पी को लेकर कई तरह की अटकलें लगने लगी हैं।

पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को फॉलो किया, फिर पी. चिदंबरम, कपिल सिब्बल, अहमद पटेल, अशोक गहलोत, अजय माकन, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट और सीपी जोशी को इस महीने से फॉलो करना शुरू किया।

हाल में उन्होंने मनीष तिवारी, शकील अहमद, संजय निरूपम, रणदीप सुरजेवाला, प्रियंका चतुर्वेदी और संजय झा को भी ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया। कांग्रेस और विपक्ष के कुछ नेताओं के प्रति अचानक जगे उनके इस प्रेम से खुद पार्टी भी हैरत में है। बच्चन अब राजद प्रमुख लालूप्रसाद यादव, उनकी बेटी मीसा भारती, जदयू के नीतीश कुमार, सीताराम येचुरी, उमर अब्दुल्ला, सुप्रिया सुले और राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी फॉलो कर रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अवनी ने अकेले लड़ाकू विमान उड़ाकर रचा इतिहास