Publish Date: Wed, 27 Oct 2021 (07:31 IST)
Updated Date: Wed, 27 Oct 2021 (07:34 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस लांच कर सकते हैं। पिछले हफ्ते ही कैप्टन के सलाहकार ने भी नई पार्टी के जल्द ऐलान होने के संबंध में सूचना जारी की थी।
कैप्टन ने सितंबर में पंजाब सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को प्रदेश की कमान सौंप दी थी। इसके बाद से ही अमरिंदर के कांग्रेस छोड़ने और नई पार्टी बनाने के कयास लगाए जा रहे थे।
कैप्टन के सलाहकार रवीन ठुकराल ने मंगलवार को मीडिया को आमंत्रित करते हुए ट्वीट किया, कार्यक्रम का लाइव प्रसारण फेसबुक पेज पर किया जाएगा। बने रहें।
कैप्टन के नई पार्टी बनाने के ऐलान के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। अमरिंदर समर्थक कई विधायक कांग्रेस छोड़ उनके साथ आ सकते हैं।
इससे पहले 19 अक्टूबर को ठुकराल ने ट्वीट किया था कि अमरिंदर जल्द ही नई पार्टी की घोषणा करने वाले हैं। साथ ही वे किसान मुद्दे सुलझने की स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के साथ सीटें साझा करने पर विचार कर रहे हैं।