Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

J&K में गोली लगने से सेना के जवान की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Army soldier dies under suspicious circumstances in Jammu and Kashmir
पुंछ/ जम्मू , बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 (18:16 IST)
Jammu and Kashmir News : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) पर तैनात सेना के एक जवान की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। रियासी जिले में बुधवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
अधिकारियों ने बताया कि रिधम शर्मा (22) नियमित ड्यूटी के दौरान बालाकोट क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में घायल अवस्था में मिले। उनको गोली लगी थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को चिकित्सा केंद्र में उन्होंने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस को सौंप दिया गया। शर्मा रियासी जिले के सेरवाड गांव के निवासी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
जैसे ही जवान के शव को अंतिम संस्कार के लिए घर लाया गया, गांव के सैकड़ों लोग घर के पास जमा हो गए और उनके नाम के नारे लगाने लगे। पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।(भाषा) (सांकेतिक फोटो) 
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

समलैंगिक विवाह एक दिन वास्तविकता बनेगा : धावक दुती चंद