Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आंध्र में सबसे ज्यादा किन्नर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Andhra has most transgender आधार कार्ड
, सोमवार, 9 मई 2016 (08:32 IST)
नई दिल्ली। देश में आधार कार्ड में पंजीकृत किन्नरों की संख्या 41 हजार से ज्यादा है जिसमें से सबसे ज्यादा किन्नर आंध्रप्रदेश में हैं। 
भारत सरकार की तरफ से विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की तरफ से जारी इस 12 अंकों की व्यक्तिगत पहचान संख्या 'आधार' के मुताबिक देश में 41,033 किन्नर हैं जिनके पास आधार कार्ड हैं। वहीं राज्यों में सबसे ज्यादा किन्नर आंध्रप्रदेश में हैं, जहां 7681 किन्नरों के पास आधार कार्ड हैं।
 
बंगाल और महाराष्ट्र में क्रमश: 4,930 और 3,622 किन्नरों के पास आधार कार्ड हैं, वहीं दूसरी तरफ इस मामले में पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर, अरुणाचल और असम में क्रमश: 2, 3, और 4 किन्नरों के पास ही आधार कार्ड हैं। 
 
सरकार ने कहा है कि तीसरे लिंग के व्यक्ति को आधार कार्डधारक होने का पूरा अधिकार है। इसके लिए दाखिले के समय लिंग चयन के लिए पुरुष और महिला के अलावा 'ट्रांसजेंडर (किन्नर)' का विकल्प दिया जाता है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उज्जैन सिंहस्थ में पत्रकारों के साथ पुलिसकर्मियों ने किया अभद्र व्यवहार