anurag thakur answer to rahul gandhi : लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान शनिवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के सरकार द्वारा एकलव्य की तरह अगूंठा काटे जाने पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में सिखों के गले काटे गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में संविधान का गला घोंटा गया।
 
									
			
			 
 			
 
 			
					
			        							
								
																	
	 
	पूर्व केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि राहुल भले ही संविधान जेब में लेकर चलते हो लेकिन कभी इसका पालन नहीं किया। उन्होंने इसका एक भी पन्ना नहीं पढ़ा। राहुल को संविधान पढ़ना चाहिए। राहुल गांधी यह भी नहीं बता पाए कि भारतीय संविधान में कुल कितने पन्ने हैं।
 
									
										
								
																	
	 
	उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक बार संविधान को पढ़कर देखें तो दिखेगा कि उनके परिवार ने कैसे इसकी धज्जियां उड़ाई हैं। इन्होंने संविधान को तार-तार किया। देश से माफी मांगिए। संविधान में कांग्रेस ने बार-बार संशोधन किया। 
 
									
											
									
			        							
								
																	
									
											
								
								
								
								
								
								
										
			        							
								
																	
	 
	राहुल गांधी ने गुरु द्रोणाचार्य और एकलव्य की गाथा का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे एकलव्य का अंगूठा कटा था, उसी तरह सरकार पूरे देश के युवाओं का अंगूठा काट रही है। उन्होंने कहा कि जब आप एक उद्योगपति को धारावी परियोजना देते हैं, बंदरगाह और हवाईअड्डे देते हैं तो आप हिंदुस्तान का अंगूठा काटते हैं।
 
									
			                     
							
							
			        							
								
																	
	edited by : Nrapendra Gupta