Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राष्ट्रीय राजधानी में AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज, सांस लेना हुआ दूभर

हमें फॉलो करें राष्ट्रीय राजधानी में AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज, सांस लेना हुआ दूभर
, सोमवार, 14 नवंबर 2022 (17:23 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता सोमवार को सुबह 'बहुत खराब' श्रेणी में रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 1 डिग्री अधिक 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 309 दर्ज किया गया। वायु प्रदूषण से दिल्लीवासियों का सांस लेना दूभर हो गया है।
 
मौसम विभाग ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। शहर में सुबह 8.30 बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता दर 86 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार की तरह रविवार को भी 303 रहा। शुक्रवार को यह 346 और गुरुवार को यह 295 था।
 
उल्लेखनीय है कि 0 से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हज़ारों मज़दूरों की बलि देकर क़तर में हो रहा है फुटबॉल का विश्व कप