Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जम्‍मू-पंजाब बॉर्डर पर सेना का हेलिकाप्‍टर ध्रुव क्रैश, दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल

हमें फॉलो करें जम्‍मू-पंजाब बॉर्डर पर सेना का हेलिकाप्‍टर ध्रुव क्रैश, दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल

सुरेश एस डुग्गर

, सोमवार, 25 जनवरी 2021 (21:24 IST)
जम्‍मू। आज देर शाम जम्‍मू-पंजाब बॉर्डर पर लखनपुर के पास भारतीय सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 2 पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी कठुआ शैलेंद्र मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।
 
सेना ने बताया कि देर शाम को लखनपुर से सटे सैन्य क्षेत्र में सेना एक ध्रुव हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। रुटीन पैट्रोलिंग पर निकले हेलिकॉप्टर ने पठानकोट के मामून कैंट से उड़ान भरी थी।
 
सेना के चॉपर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी कठुआ डॉ. शैलेंद्र मिश्रा भी घटनास्थल की ओर से रवाना हो गए। सेना ने पूरे इलाके को सील करते हुए किसी को भी दुर्घटनास्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी।
 
जानकारी मिलने के बाद आसपास के क्षेत्रों से लोग सैन्य क्षेत्र के पास पहुंच गए जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। एसएसपी कठुआ डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि शाम सवा सात बजे के लगभग सेना की बसोहली ब्रिगेड में ध्रुव चॉपर क्रैश हो गया।
 
प्राथमिक तौर पर इसका कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है। चॉपर से दोनों पायलटों को निकालकर पठानकोट सैन्य अस्पताल उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।
 
 सोमवार की शाम सात बजे के बाद लखनपुर के नजदीक इसमें तकनीकी खराबी आने की जानकारी मिल रही है। इसके बाद इसे सैन्य क्षेत्र में लैंड करने का प्रयास किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चॉपर हाई ट्रांस्मिशन लाइन की तारों से टकराता हुआ सफेदे के पेड़ों के बीच जा गिरा।

इसके बाद चॉपर ने आग पकड़ ली। हेलिकॉप्टर में सवार दोनों घायल पायलटों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उन्हें सैन्य अस्पताल पठानकोट रेफर कर दिया गया है। (file photo)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गणतंत्र दिवस समारोह : अभेद्य किले में तब्दील हुई दिल्ली, जमीन से आसमान तक रहेगा पहरा