Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सीटों के बंटवारे का मसला सुलझाएंगे जेटली, क्या मानेंगे पासवान...

हमें फॉलो करें सीटों के बंटवारे का मसला सुलझाएंगे जेटली, क्या मानेंगे पासवान...
, शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (13:41 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर लोजपा नेता रामविलास पासवान तथा जदयू प्रमुख एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जारी गतिरोध को दूर करने का जिम्मा केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को सौंपा है। जेटली पार्टी के बिहार मामलों के प्रभारी हैं तथा कुमार के साथ उनके बेहतर तालमेल भी हैं।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुमार शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेंगे तथा सीटों के बंटवारे के संबंध में भाजपा और लोजपा के साथ बातचीत कर सकते हैं। भाजपा और जद(यू) हालांकि पहले ही जोर दे चुके हैं कि वे आगामी लोकसभा में बिहार में बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
 
इससे पहले गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने चिराग के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक चिराग ने बिहार से अपनी पार्टी के लिए सात सीटों की मांग की तथा अपने पिता रामविलास के लिए राज्यसभा की एक सीट के लिए भी अप्रत्यक्ष रूप से मंशा भी जताई।
 
वर्तमान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में केंद्रीय खाद्य मंत्री का दायित्व संभाल रहे रामविलास गठबंधन की राजनीति की नब्ज को बखूबी पहचानने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं और 1996 से अब तक सभी प्रधानमंत्रियों के केबिनेट में अपनी जगह सुनिश्चित रखते आए हैं। भाजपा के एक धड़े का मानना है कि केंद्रीय नेतृत्व को रामविलास के व्यूहकौशल के दबाव में नहीं आना चाहिए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में बड़ा फैसला, सभी 22 आरोपी बरी