Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईवीएम के कीचड़ से कमल ही निकलेगा...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Arvind Kejriwal
, शनिवार, 1 अप्रैल 2017 (17:26 IST)
दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शनिवार को एक बार फिर वोटिंग मशीन से छेड़छाड़ का आरोप भाजपा पर लगाया है। इस संबंध में उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। 
 
केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मांग की है कि दिल्ली निगम चुनाव मतपत्र के जरिए ही कराए जाए। उन्होंने आरोप मध्यप्रदेश के अटेर का उदाहरण देते हुए कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने पूछा कि वीवीपैट में सिर्फ भाजपा का ही पर्चा क्यों निकला? केजरीवाल ने कहा कि या तो हार्डवेयर में गड़बड़ी है या फिर सॉफ्टवेयर में। उन्होंने सवाल किया कि कौन बदल रहा है सॉफ्टवेयर?
 
ये तय करना होगा कि आजकल जनता वोट दे रही है कि मशीनें वोट दे रही हैं। मध्यप्रदेश में जांच के दौरान वीवीपैट पर हर बार भाजपा के लिए ही वोट आया। मैं कह रहा हूँ कि बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है। कोई 2-4 मशीनें ही जांच सकता है हज़ारों मशीनें थोड़े जांच सकता है? अब तो ईवीएम के कीचड़ में से भाजपा का कमल ही निकलेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जो बाप का नहीं वह दूसरों का क्या होगा : मुलायम सिंह