Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

operation jhaadu : केजरीवाल ने बताया क्या है PM Modi का AAP को खत्म करने का प्लान?

Advertiesment
kejriwal on operation jhaadu
operation jhaadu : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने का प्लान बनाया है। इसके लिए 'ऑपरेशन झाड़ू' चलाया जा रहा है। इसके तहत 3 प्लान है। ऑपरेशन झाड़ू के तहत पार्टी के बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया गया। चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के चुनाव सीज करने की तैयारी। पार्टी का दफ्तर खाली कराकर उसे सड़क पर लाया जाएगा। ALSO READ: दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, स्वाति मालीवाल को क्यों याद आए मनीष सिसोदिया?
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का कहना है कि AAP बहुत तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर और कई राज्यों में AAP भाजपा को चुनौती दे सकती है। इससे पहले कि आप चुनौती बने इस पार्टी को पहले ही कुचल देना जरूरी है।
 
केजरीवाल ने कहा कि उन्हें (भाजपा) लगता है कि वे इस तरह से आप को खत्म कर देंगे, उसका विनाश कर देंगे। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि ये AAP चंद लोगों की पार्टी नहीं है। ये 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। जिस तरह के काम हमने दिल्ली और पंजाब में किए हैं, 75 सालों में इस देश के लोगों ने कभी नहीं देखे। ALSO READ: कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में हमने सरकारी स्कूल ठीक करने शुरू कर दिए, गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी। ये पीएम मोदी नहीं कर पा रहे तो उन्होंने तय किया कि इन्हें रोको और गिरफ्तार कर लो। AAP एक विचार है। इसके नेताओं को तो गिरफ्तार कर लोगे, इसके विचार को कैसे गिरफ्तार करोगे?
 
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि पिछले 2 साल से इन्होंने हमारे नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। इन्होंने मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया, कल मेरे PA तक को गिरफ्तार कर लिया। मैं प्रधानमंत्री को कहना चाहता हूं कि आप एक-एक करके गिरफ्तार कर रहे हैं, आज हम सब साथ ही आ रहे हैं आप गिरफ्तार कर लो, हम डरने वाले नहीं है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम