Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस को गुजरात ने नकारा, 'आप' को स्वीकार कर नई राजनीति की शुरुआत की- अरविंद केजरीवाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस को गुजरात ने नकारा, 'आप' को स्वीकार कर नई राजनीति की शुरुआत की- अरविंद केजरीवाल
, बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (15:38 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के गढ़ गुजरात में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार इंट्री पर वहां की जनता को धन्यवाद दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात ने 125 साल पुरानी कांग्रेस को नकारकर और 'आप' को स्वीकार कर एक नई राजनीति की शुरुआत की है। हमारा एक-एक उम्मीदवार अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएगा और हम गुजरात की जनता के साथ मिलकर गुजरात को संवारेंगे। अरविंद केजरीवाल ने 'आप' को मुख्य विपक्षी दल बनाने के लिए सूरत की जनता का दिल से आभार जताया है और गुजरात की जनता का व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद करने के लिए 26 फरवरी को वे सूरत जाएंगे।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के गढ़ गुजरात में नगर निगमों में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार इंट्री करने पर गुजरात के लोगों का धन्यवाद किया है। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने डिजिटल संदेश में कहा कि गुजरात के नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का शानदार प्रदर्शन हुआ है। इसके लिए मैं गुजरात के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। खासकर सूरत के लोगों ने 125 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी को हराकर एक नई पार्टी, आम आदमी पार्टी को प्रमुख विपक्षी दल के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। 
 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हमारा एक-एक उम्मीदवार अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभाएगा। गुजरात ने एक नई राजनीति की शुरुआत की है। गुजरात ने ईमानदार राजनीति, काम की राजनीति, अच्छे स्कूलों की राजनीति, अच्छे अस्पतालों की राजनीति, सस्ती और 24 घंटे बिजली की राजनीति शुरू की है। हम गुजरात के लोगों के साथ मिलकर गुजरात को संवारेंगे। मैं आप लोगों से मिलने के लिए 26 फरवरी को सूरत आ रहा हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से मिलकर आप का धन्यवाद करने के लिए सूरत आ रहा हूं। हम 26 फरवरी को सूरत में मिल रहे हैं। एक बार पुन: गुजरात के लोगों का दिल से आभार है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावधान, कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन में मिले 7 अहम लक्षण