Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केजरीवाल शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास करेंगे खाली, गत माह दिया था सीएम पद से इस्तीफा

Advertiesment
हमें फॉलो करें केजरीवाल शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास करेंगे खाली, गत माह दिया था सीएम पद से इस्तीफा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (11:46 IST)
Arvind Kejriwal will move to a new house: आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास (CM residence) खाली कर देंगे और लुटियंस दिल्ली में सांसदों के लिए बने एक बंगले में चले जाएंगे। पार्टी ने नई दिल्ली में एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।ALSO READ: केजरीवाल एक दो दिन में खाली करेंगे सरकारी बंगला, नई दिल्ली में कहां रहेंगे?
 
पिछले महीने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले केजरीवाल अपने परिवार के साथ पंजाब से पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के आधिकारिक आवास पर रहेंगे, जो मंडी हाउस के पास फिरोजशाह रोड पर स्थित है। यह आवास रविशंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय के समीप है।ALSO READ: राम रहीम को पैरोल और केजरीवाल की रिहाई को लेकर क्या बोले रॉबर्ट वाद्रा
 
केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के लोगों से ईमानदारी का प्रमाण पत्र लेने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि जब वे लोगों का विश्वास जीत लेंगे तभी इस पद पर वापस आ जाएंगे। अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बृज बिहारी मर्डर केस में मुन्ना शुक्ला समेत 2 दोषी, सूरजभान समेत 6 बरी