Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

22 दिन बाद जेल से रिहा हुए आर्यन खान, पिता शाहरुख के साथ पहुंचे 'मन्नत'

Advertiesment
हमें फॉलो करें 22 दिन बाद जेल से रिहा हुए आर्यन खान, पिता शाहरुख के साथ पहुंचे 'मन्नत'
, शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (11:32 IST)
मुंबई। क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार आर्यन खान 22 दिन के बाद शनिवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा किए गए। अभिनेता शाहरुख खान भी अपने बेटे को लेने जेल पहुंचे थे।
 
अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन सुबह करीब 11 बजे जेल से बाहर आए। जेल से निकलते ही वह, वहां पर पहले से इंतजार में खड़ी एक कार में सवार हुए और 12 किलोमीटर दूर बांद्रा स्थित अपने बंगले ‘मन्नत’ चले गए।
 
शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे कोर्ट का आदेश प्राप्त करने के लिए ऑर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स फिर खोला गया। जिसमें आर्यन की रिहाई के कागज भी थे। जेल अधिकारियों द्वारा आर्यन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
 
दुल्हन की तरह सजा 'मन्नत' : ड्रग्स केस में आर्यन खान को जमानत की खबर सामने आने के बाद से ही उनके घर 'मन्नत' में जश्न का माहौल है। शाहरुख खान ने पूरे घर को लाइटों से सजाया है। आर्यन के घर आने पर आज मन्नत में जलसा होगा। शाहरुख खान के फैंस भी सैकड़ों की तादाद में मन्नत के बाहर मौजूद है। वे लगातार आतिशबाजी करके अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दस्यु गिरोह का एकमात्र डकैत पुलिस एनकाउंटर में ढेर, गौरी यादव पर था साढ़े पांच लाख का इनाम