Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

असम के 29 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 14 की मौत, 7 लाख से ज्यादा प्रभावित

हमें फॉलो करें असम के 29 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 14 की मौत, 7 लाख से ज्यादा प्रभावित
, शनिवार, 21 मई 2022 (07:47 IST)
गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी रही क्योंकि बाढ़ का पानी नए इलाकों में घुस गया है जिससे कुल 29 जिले प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण अब तक कुल 7,11,905 लोग प्रभावित हुए हैं।
 
राज्य सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बाढ़ के कारण चार और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी, जिसमें से पांच लोगों की मौत भूस्खलन के कारण हुई है।
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, गुरुवार को बाढ़ प्रभावित आबादी की संख्या 7,17,500 थी और इसके कारण कुल 27 जिले प्रभावित थे। कुल 343 राहत शिविरों में 86,772 लोगों ने शरण ली हुई है, जबकि 411 अन्य राहत वितरण केंद्र भी संचालित हैं।
 
एएसडीएमए ने बुलेटिन में कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और स्वयंसेवकों की मदद से कुल 21,884 फंसे हुए लोगों को निकाला जा चुका है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लाउडस्पीकर के विरोध में छात्रों ने मस्जिद में किया हनुमान चालीसा का पाठ