Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिअद, बसपा ने 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया

हमें फॉलो करें शिअद, बसपा ने 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया
, शनिवार, 12 जून 2021 (13:32 IST)
चंडीगढ़, पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शनिवार को गठबंधन किया। संवाददाता सम्मेलन में गठबंधन की घोषणा करते हुए शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इसे ‘‘पंजाब की राजनीति में नया सवेरा बताया।’’ बसपा महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। पंजाब की राजनीति की बड़ी घटना है।

उन्होंने कहा कि शिअद और बसपा साथ मिलकर 2022 विधानसभा चुनाव और अन्य चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मायावती नीत बसपा पंजाब के 117 विधानसभा सीटों में से 20 पर पर चुनाव लड़ेगी, बाकी सीटें शिअद के हिस्से में आएंगी।

बसपा के हिस्से में जालंधर का करतारपुर साहिब, जालंधर पश्चिम, जालंधर उत्तर, फगवाड़ा, होशियारपुर सदर, दासुया, रुपनगर जिले में चमकौर साहिब, पठानकोट जिले में बस्सी पठाना, सुजानपुर, अमृतसर उत्तर और अमृतसर मध्य आदि सीटें आयी हैं।

इससे पहले शिअद का भाजपा के साथ गठबंधन था, लेकिन पिछले साल केन्द्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों को लेकर बादल नीत पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ दिया। शिअद के साथ गठबंधन में भाजपा 23 सीटों पर चुनाव लड़ा करती थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में दूसरी बार आतंकी हमला