Publish Date: Wed, 15 Aug 2018 (18:46 IST)
Updated Date: Wed, 15 Aug 2018 (18:48 IST)
अटारी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज अटारी-वाघा सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों को परंपरागत भारतीय मिठाइयां सौंपी। बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स के अधिकारी और जवानों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और कुछ मिनट तक बातें भी कीं।
पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कल पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी भारतीय जवानों को परंपरागत मिठाई भेंट की थी। इस साल 26 जनवरी को दोनों देशों में तनाव को देखते हुए बीएसएफ ने पाकिस्तान के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान करने से इनकार कर दिया था। (भाषा)