Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Maharashtra Political Crisis : उद्धव कैबिनेट का बड़ा फैसला, औरंगाबाद अब होगा संभाजीनगर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Maharashtra
, बुधवार, 29 जून 2022 (18:32 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने के प्रस्ताव को उद्धव कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है। 
उद्धव ठाकरे कैबिनेट की बैठक में औरंगाबाद का नाम बदलने का फैसला किया गया। अब यह शहर संभाजीनगर के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव करने का निर्णय लिया गया है। महाराष्ट्र में लंबे समय से औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने की मांग की जा रही थी। 
जानकारी के मुताबिक बैठक में कांग्रेस की ओर से पुणे का नाम बदलने की मांग भी की गई। कांग्रेस ने पुणे का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज की मां जीजाऊनगर करने की मांग की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Maharashtra Political Crisis : तो क्या बहुमत परीक्षण का सामना नहीं करेंगे उद्धव ठाकरे? मुख्यमंत्री पद से दे देंगे इस्तीफा