Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जम्मू-कश्मीर के बटालिक में हिमस्खलन, दो जवान शहीद

Advertiesment
हमें फॉलो करें avalanche
श्रीनगर , शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (10:11 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कारगिल के बटालिक सेक्टर में गुरुवार को हुए हिमस्खलन में सेना का एक कैंप दब गया। हादसे में दो जवान शहीद हो गए जबकि एक की तलाश अभी भी जारी है। 
 
बताया जा रहा है कि हादसे के समय चौकी में पांच जवान मौजूद थे जिसमें दो को तो बचा लिया गया है जबकि दो जवान शहीद हो गए हैं। राहत और बचाव दल ने इन सैनिकों के शव बरामद कर लिए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि इसी साल जनवरी में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक एक सैन्य चौकी और एक गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। हादसे में 15 सैनिकों की मौत हो गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तीन साल तक महिला ने नहीं काटे नाखून, जानिए क्यों...